फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tipper drivers must cover mining material with tarpaulin: DSP

खनन सामग्री को तिरपाल से ढकें टिपर चालक : डीएसपी

Mon, 17 Aug 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 17 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tipper drivers must cover mining material with tarpaulin: DSP
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने रविवार को जयसिंहपुर में टैक्सी चालकों से मुलाकात कर उन्हें यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जयसिंहपुर बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए खनन सामग्री ले जाने वाले टिपरों की आवाजाही को व्यवस्थित करने पर जोर दिया। डीएसपी ने कहा कि बाजार में भीड़भाड़ के समय टिपरों की आवाजाही रोकने और उनके गुजरने का समय निर्धारित करने को लेकर एसडीएम से चर्चा की जाएगी। उन्होंने क्रशरों के लिए कच्ची खनन सामग्री ले जाने वाले सभी टिपरों को अनिवार्य रूप से तिरपाल से ढककर चलाने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने लंबागांव थाना प्रभारी को आवश्यक व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed