{"_id":"6a78bce5f598cbb0250741a8","slug":"turning-the-alto-into-a-mobile-bar-proved-costly-police-sobered-them-up-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127192-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आल्टो को मयखाना बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने उतारा खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आल्टो को मयखाना बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने उतारा खुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आल्टो कार में कितना सामान आ सकता है? जवाब भले ही चार-पांच बैग हो, लेकिन बिलौना के एक महाशय ने तो पूरी आल्टो को चलता-फिरता मयखाना ही बना डाला। अल्मोड़ा से 29 पेटी बीयर और एक पेटी व्हिस्की लादकर रीमा में मोटे मुनाफे पर खपाने जा रहे कार सवार का गणित सरयू पुल पहुंचते ही गड़बड़ा गया। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार रोककर जब झांका तो पिछली सीट तक बीयर और शराब की पेटियों से पटी पड़ी थी।
तिराहे के पास चेकिंग में जैसे ही आल्टो कार संख्या यूके 02 ए 5446 रुकी, चालक अक्षय कुमार (28) पुलिस को देखकर सकपकाने लगा। शक होने पर जब कार की जांच की गई तो उसमें से 348 बोतल बीयर और 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के पकड़ते ही आरोपी का सारा बिजनेस प्लान धरा का धरा रह गया और वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। पुलिस ने शराब जब्त कर कार को आबकारी एक्ट में सीज कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
.........कोट
नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान जारी है। आल्टो कार से 30 पेटी अवैध बीयर और शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज किया गया है। यह शराब कहां से लाई गई थी और किसे बेची जानी थी, इसके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
........जितेंद्र मेहरा, एसपी बागेश्वर