Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Politics Heats Up Over Firing Incident in Cheharta Area; Dr. Rajkumar Verka Raises Questions on Law and Order
{"_id":"69bb79d2518c34b2430d2f9b","slug":"video-politics-heats-up-over-firing-incident-in-cheharta-area-dr-rajkumar-verka-raises-questions-on-law-and-order-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"छेहरटा इलाके में फायरिंग पर गरमाई सियासत, डॉ. राजकुमार वेरका ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेहरटा इलाके में फायरिंग पर गरमाई सियासत, डॉ. राजकुमार वेरका ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
अमृतसर के छेहरटा थाना क्षेत्र में देर रात गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सागर उर्फ लव नामक युवक, जो स्थानीय निवासी है, पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
मौके पर पहुंचे एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि घटना उस समय हुई जब युवक अपने घर के बाहर खड़ा था और उसके साथ उसकी बहन भी मौजूद थी। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक एक्टिवा पर आया और अचानक फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। गोली युवक के पेट में लगी।
पुलिस के अनुसार अभी तक किसी पुरानी रंजिश या धमकी की बात सामने नहीं आई है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी गैंगस्टर कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि इस पहलू से भी जांच जारी है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बढ़ रही है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
वेरका ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक-दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो कांग्रेस द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों का घेराव भी शामिल होगा।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।