Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Singer Gulab Sidhu and actress Jasmine arrive at Darbar Sahib for the success of their new film
{"_id":"6a785e4dbcf520b1bb09b2b5","slug":"video-singer-gulab-sidhu-and-actress-jasmine-arrive-at-darbar-sahib-for-the-success-of-their-new-film-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: नई फिल्म की सफलता के लिए दरबार साहिब पहुंचे गायक गुलाब सिद्धू और अभिनेत्री जैस्मिन भसीन, हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: नई फिल्म की सफलता के लिए दरबार साहिब पहुंचे गायक गुलाब सिद्धू और अभिनेत्री जैस्मिन भसीन, हुए नतमस्तक
पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक गुलाब सिद्धू और अभिनेत्री जैस्मिन भसीन रविवार को सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। दोनों कलाकारों ने गुरु घर में माथा टेककर सरबत के भले और देश-विदेश में रहने वाली संगत की चढ़दी कला के लिए अरदास की।
दरबार साहिब पहुंचने पर दोनों ने गुरबाणी का कीर्तन श्रवण किया और कुछ समय परिक्रमा में भी बिताया। इस दौरान उन्होंने गुरु घर से आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कलाकारों के अनुसार, उनके जल्द रिलीज होने वाले नए पंजाबी फिल्म प्रोजेक्ट की सफलता के लिए उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और अरदास की। उन्होंने वाहेगुरु के चरणों में प्रार्थना की कि फिल्म दर्शकों को पसंद आए और पूरी टीम की मेहनत सफल हो।
इस दौरान दरबार साहिब में मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों ने दोनों कलाकारों को देखकर खुशी जताई। गुलाब सिद्धू और जैस्मिन भसीन ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि दर्शक उनके आगामी प्रोजेक्ट को भी पहले की तरह भरपूर प्यार और समर्थन देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।