{"_id":"6a785e53b15c25e93107531b","slug":"video-taranjit-singh-sandhu-bowing-at-darbar-sahib-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: दरबार साहिब में नतमस्तक हुए तरनजीत सिंह संधू, युवाओं को इतिहास से जुड़ने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: दरबार साहिब में नतमस्तक हुए तरनजीत सिंह संधू, युवाओं को इतिहास से जुड़ने का दिया संदेश
भाजपा नेता और पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने रविवार को सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमृतसर से उनका पुराना पारिवारिक जुड़ाव है। जब भी वह अमृतसर आते हैं, दरबार साहिब में माथा टेकना उनकी परंपरा रही है।
संधू ने सिख इतिहास के अहिंसक मोर्चों, विशेषकर गुरु का बाग और चाबियों वाले मोर्चे का जिक्र करते हुए कहा कि 1920 से 1926 के बीच अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चले ये आंदोलन देश के सफल अहिंसक आंदोलनों के उदाहरण हैं। इनमें सिखों के साथ हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत और इतिहास की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने बताया कि दरबार साहिब के बाद वह दुर्ग्याना मंदिर और भगवान वाल्मीकि मंदिर में भी नतमस्तक होंगे। इसके अलावा गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित ऐतिहासिक नाटक में भी शिरकत करेंगे।
संधू ने शिक्षा को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताते हुए कहा कि शिक्षा और तकनीक के माध्यम से ही युवाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50 विद्यार्थियों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की छह सप्ताह की ट्रेनिंग लेने पर खुशी जताई। उन्होंने पंजाब और अमृतसर के विकास तथा युवाओं के सशक्तीकरण पर राजनीति से ऊपर उठकर ध्यान देने की जरूरत बताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।