{"_id":"69bb7858cec753f74704d83b","slug":"video-punjabi-youth-bir-inder-singh-shot-dead-in-canada-wave-of-grief-sweeps-through-family-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनाडा में पंजाबी युवक बीर इंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, परिवार में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में पंजाबी युवक बीर इंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, परिवार में शोक की लहर
कनाडा में रह रहे पंजाब मूल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बीर इंदर सिंह के रूप में हुई है, जो स्टडी वीजा पर कनाडा गया हुआ था। यह घटना 14 मार्च को एडमंटन के पास लेडुक क्षेत्र में हाईवे-2 पर हुई, जिससे पंजाब सहित कनाडा में बसे भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीर इंदर सिंह अपने दोस्तों के साथ छुट्टी के दिन लंबी ड्राइव पर गया हुआ था। इसी दौरान एक अन्य कार काफी देर तक उनका पीछा करती रही और रेस लगाने की कोशिश करती रही। कुछ समय बाद वह कार आगे आकर अचानक रुक गई। दोस्तों के मुताबिक, दूसरी कार में बैठे व्यक्ति ने शीशा नीचे कर इशारा किया, जिस पर बीर इंदर सिंह और उसके साथियों ने भी जवाब दिया। इसी बीच अचानक हमलावर ने गोली चला दी, जो सीधे बीर इंदर सिंह को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना से उसके दोस्त सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है। फिलहाल हमले के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
मृतक के परिजनों ने इस घटना को भेदभाव से जुड़ा मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीर इंदर सिंह अमृतसर के प्लां साहिब रोड के पास के इलाके का रहने वाला था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों के अनुसार, वह अमृतधारी सिख युवक था और हमेशा दास्तार धारण करता था।
करीब तीन साल पहले वह उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था और पढ़ाई पूरी करने के बाद अल्बर्टा में कंस्ट्रक्शन कार्य से जुड़ा हुआ था। परिवार का कहना है कि उसने अपनी मेहनत से वहां अच्छा जीवन स्थापित कर लिया था और भविष्य को लेकर बड़े सपने देख रहा था, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।