{"_id":"69bb80220ab7286f2f046791","slug":"video-devotees-overcome-with-emotion-after-darshan-of-maa-vindhyavasini-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु, चैत्र नवरात्र मेले में पहले दिन उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु, चैत्र नवरात्र मेले में पहले दिन उमड़े श्रद्धालु
चैत्र नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए 24 घंटे श्रद्धालुओं की कतार रहेगी। 24 घंटे में श्रद्धालु सिर्फ 20 घंटे मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर सकेंगे। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया चार पहर होने वाली शृंगार व आरती को देखते हुए सिर्फ एक-एक घंटे के लिए धाम का पट बंद रहेगा। नवरात्र मेले के दौरान दोपहर और रात्रि में लगने वाले मां का शयन नहीं लगेगा। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष ने बताया मंगला आरती 3:00 से 4:00 बजे तक, दोपहर राजश्री आरती 12 बजे से लेकर एक बजे तक, सायं काल संध्या आरती 7 बजे से लेकर आठ बजे तक और बड़ी आरती रात्रि 9 बजकर 30 मिनट से लेकर 10 बजकर 30 मिनट तक प्रतिदिन किया जाएगा। चारों पहर की शृंगार और आरती के दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।