{"_id":"6a777dd5aebbf173e807517a","slug":"bsa-team-visited-kasturba-vidyalaya-following-a-complaint-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-158995-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शिकायत के बाद कस्तूरबा विद्यालय पहुंची बीएसए की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शिकायत के बाद कस्तूरबा विद्यालय पहुंची बीएसए की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भावा। डढ़िया-भावा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं और कर्मचारियों की ओर से की गई वार्डन की शिकायतों के बाद शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर हकीकत जानी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने छात्राओं से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।
एक सप्ताह पहले छात्राओं और कर्मचारियों ने विद्यालय की वार्डन सुनीता सरोज के व्यवहार और अव्यवस्थाओं के लिए विरोध । छात्राओं ने कुछ विद्यार्थियों के नाम बिना जानकारी के काटे जाने और निर्धारित मानक के अनुरूप भोजन नहीं मिलने की शिकायत की थी। कर्मचारियों ने भी कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।
शिकायत के बाद अपेक्षित कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए करीब चार दिन पहले छात्राएं, कर्मचारी और रसोइये मिर्जापुर मुख्यालय पहुंचे थे। सभी ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। मामला जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तक पहुंचने पर उन्होंने छात्राओं और कर्मचारियों से जानकारी ली। डढ़िया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को मझवां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से संबद्ध कर दिया। शनिवार को बीएसए अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम विद्यालय पहुंची और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बीएसए ने कहा कि जिन छात्राओं के नाम काटे गए हैं, अब उनके नाम नहीं काटे जाएंगे। उन्होंने छात्राओं से छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने और किसी भी परेशानी की स्थिति में अधिकारियों को तत्काल जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
भरोसा दिलाया कि दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान राजगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव, कोन खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और पहाड़ी खंड शिक्षा अधिकारी फराह रहीस मौजूद रहे।