{"_id":"6a777dfba6de45406e0a8828","slug":"no-new-construction-will-take-place-around-the-helipad-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159042-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हेलिपैड के आसपास नहीं होंगे नए निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हेलिपैड के आसपास नहीं होंगे नए निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने शनिवार को डीआईजी पूनम और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित हेलिपैड व गंगा किनारे निर्माणाधीन घाटों के कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
हेलिपैड के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विंध्य विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि हेलिपैड के आसपास अब कोई भी आवास या अन्य किसी तरह का निर्माण नहीं होगा।
जो आवास हैं, उन्हें हेलिपैड के मानक के अनुसार ऊंचा न बनाया जाए। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री गुणवत्तापूर्ण हो, ताकि कार्य टिकाऊ हो। उन्होंने निर्माणाधीन अखाड़ा घाट, पक्का घाट सहित अन्य घाटों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि गंगा घाट विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। इसलिए यह भी ध्यान रखा जाए कि वर्षा के दौरान घाटों पर जलभराव और फिसलन न होने पाए।
अधिकारियों ने कार्यदायी एजेंसियों के साथ विंध्याचल के पटेंगरा नाला के पास निर्माणाधीन हेलिपैड स्थल का भी भ्रमण। अभियंताओं से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा तकनीकी मानकों और समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर जूही प्रसाद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल आदि मौजूद रहे।