{"_id":"69bbdb39f9b875fad806ae19","slug":"video-nava-savatasara-para-hatharasa-ma-lga-varasata-paratharashana-jasama-ha-parana-sakaka-satapa-papara-va-vavaha-karada-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नव संवत्सर पर हाथरस में लगी विरासत प्रदर्शनी, जिसमें हैं पुराने सिक्के-स्टांप पेपर व विवाह कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव संवत्सर पर हाथरस में लगी विरासत प्रदर्शनी, जिसमें हैं पुराने सिक्के-स्टांप पेपर व विवाह कार्ड
हिंदू नव संवत्सर के मौके पर हाथरस में विरासत प्रदर्शनी लगाई गई। शैलेंद्र वार्ष्णेय सराफ ने अपने पुराने सिक्कों, स्टांप पेपर, विवाह कार्ड एवं प्राचीन व्यापारिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने सरकार से नव संवत्सर को पूर्व की भांति सरकारी अभिलेखों व सार्वजनिक उपयोग में स्थान देने की मांग की।
शैलेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि नव संवत्सर भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और इसके प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष विवेक महाजन का स्वागत किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद्र, विहिप जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, देवांशु वार्ष्णेय, प्रियांक वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।