{"_id":"6a783a0242c300f843012962","slug":"nine-people-injured-in-hathras-accidents-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: दौड़ लगा रहे दो युवकों को बाइक ने मारी टक्कर, हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: दौड़ लगा रहे दो युवकों को बाइक ने मारी टक्कर, हुए घायल
Sun, 09 Aug 2026 01:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:58 PM IST
सार
फिजिकल की तैयारी कर रहे युवा हाईवे के सहारे दौड़ लगा रहे थे। तभी हादसा हो गया। युवक घायल हो गए। दो बाइक सवार चार लोगों को मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में वे घायल हो गए।
विज्ञापन
सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के अलग-अलग हादसों में शनिवार को नौ लोग घायल हो गए। कोतवाली हाथरस गेट के गांव कुंडा पर दौड़ लगा रहे दो युवकों को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में इनके अलावा बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
नया नगला निवासी अभिषेक व पंकज ने बताया कि उन्होंने पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर ली है। अब फिजिकल की तैयारी कर रहे हैं। वे हाईवे के सहारे दौड़ लगा रहे थे। तभी हादसा हो गया। बाइक सवार राजेंद्र कुमार व पुष्पेंद्र निवासी तेहरा, गंगीरी भी घायल हुए। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
दूसरा हादसा हतीसा बाईपास पर हुआ। दो बाइक सवार चार लोगों को मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में खोंड़ा हजारी निवासी प्रिंस, खुशबू, सोनू, अजुर्न व चार साल का भानु घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन