{"_id":"6a787a26969f7c5eec07095e","slug":"drunk-man-beats-his-wife-badly-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक ने नशे में पत्नी को बुरी तरह से पीटा, ग्रामीणों ने पति की भी कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक ने नशे में पत्नी को बुरी तरह से पीटा, ग्रामीणों ने पति की भी कर दी पिटाई
Sun, 09 Aug 2026 06:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:32 PM IST
सार
युवक शराब के नशे में था। पत्नी उसे समझाकर घर ले जाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर का इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राया मार्ग स्थित बिचपुरी मोड़ पर 9 अगस्त की सुबह एक युवक ने नशे में अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा। महिला की चीख-पुकार सुनकर एकत्र हुए राहगीर और ग्रामीणों ने गुस्से में आरोपी पति की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह युवक रविवार की सुबह पानी लाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी पत्नी तलाश करते हुए बिचपुरी मोड़ पहुंची। वहां युवक शराब के नशे में मिला। पत्नी उसे समझाकर घर ले जाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर पहुंच गए और युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार पत्नी को पीटता रहा। इस पर गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ समय के लिए राया मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंच गई, तब तक युवक अपने घर जा चुका था। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन