{"_id":"6a78547f92f194a9e200b627","slug":"mother-in-law-and-brother-in-law-arrested-for-murder-of-married-woman-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या: पुलिस ने सास-देवर को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या: पुलिस ने सास-देवर को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
Sun, 09 Aug 2026 03:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:52 PM IST
सार
ससुरालियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को डीजल डालकर जला दिया। पुलिस और दमकल की टीम ने चिता बुझाकर शव को बाहर निकाला था।
विज्ञापन
सास-देवर गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने गांव थरौरा में विवाहिता की हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसकी सास बीना देवी और चचेरे देवर आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 31 जुलाई को निर्मला देवी पत्नी अमित कुमार उर्फ जैकी की ससुराल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुरालियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को डीजल डालकर जला दिया। पुलिस और दमकल की टीम ने चिता बुझाकर शव को बाहर निकाला था। मृतका के पिता सुरेश चंद्र निवासी जायमई, थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद ने एक अगस्त को नौ नामजद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन