{"_id":"69bb8ba5480ab6dfe803c19e","slug":"video-iti-mandi-trainee-sahil-wins-bronze-medal-at-the-north-zone-skills-competition-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: आईटीआई मंडी के प्रशिक्षु साहिल ने नॉर्थ जोन स्किल्स प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: आईटीआई मंडी के प्रशिक्षु साहिल ने नॉर्थ जोन स्किल्स प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
Ankesh Dogra
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:07 AM IST
Link Copied
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए) मंडी के प्रशिक्षु साहिल ने नॉर्थ ज़ोन इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में कैबिनेट मेकिंग ट्रेड में कांस्य पदक हासिल कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में गर्व और उत्साह का माहौल है। साहिल (WWT बैच 2023-24) की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, लगन और अनुदेशक संजय कुमार के मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है। प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल उनकी प्रतिभा को साबित किया, बल्कि संस्थान की प्रशिक्षण गुणवत्ता को भी दर्शाया। संस्थान के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने साहिल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा का कार्य करती हैं और उन्हें भी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करती हैं। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि संस्थान अपने प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करसकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।