{"_id":"69bbdbc6b1924417ea0ebeb8","slug":"video-abeer-and-gulal-fill-air-at-holi-milan-celebration-event-emphasizes-community-unity-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल, कार्यक्रम से समाज के एकता पर जोर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल, कार्यक्रम से समाज के एकता पर जोर; VIDEO
जायसवाल यूथ क्लब सोनभद्र की ओर से बुधवार की रात में पांचवां भव्य होली मिलन समारोह गेंगुआर स्थित एक लॉन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद कुल देवता सहस्त्रबाहु के पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल की ओर से शालिनी जायसवाल, अध्यक्ष नीलम जायसवाल एवं अन्य महिला सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके उपरांत जायसवाल परिवार के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पड़रौना विधायक मनीष जायसवाल का समाज के लोगों ने स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल (नारायणपुर, उत्तर प्रदेश वैश्य समाज), स्थानीय प्रतिनिधि सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, समर्पण एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए जनगणना में कलवार उपनाम अपनाने की अपील की। संरक्षक प्रदीप जायसवाल एवं अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर लाकर संगठित करना है। महामंत्री विनय जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल एवं रवि कुमार जायसवाल ने समाज की एकता पर बल दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रमण जायसवाल, नगर महामंत्री अभिषेक, नगर कोषाध्यक्ष अंकित, नगर उपाध्यक्ष आशीष, अखिलेश, दीपक, मनीष आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।