फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bustle in the market ahead of Nag Panchami; worship to take place today.

Sonebhadra News: नाग पंचमी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन आज

Sun, 16 Aug 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bustle in the market ahead of Nag Panchami; worship to take place today.
सोनभद्र। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी सोमवार को नागपंचमी धूमधाम से मनाई जाएगी। नाग देव की पूजा के लिए भक्तगण तैयारी में जुटे हैं। वहीं पूर्व संध्या पर रॉबर्ट्सगंज बाजार में नागपंचमी पूजा से संबंधित पोस्टर और लावा की खरीदारी के लिए लोग जुटे रहे। इसके अलावा नागपंचमी पर पारंपरिक खेल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य रविप्रकाश चौबे ने बताया कि नागपंचमी के दिन नाग देव की पूजन अर्चन की जाती है। इस दिन विशेष रूप से महादेव का अभिषेक करने से कॉलसर्प दोष से मुक्ति भी मिलती है। बड़ी संख्या में भक्तगण इस दिन शिवालयों में विशेष पूजन अर्चन कराते हैं। नाग पंचमी पर्व पर पूजन को लेकर भक्तगण तैयारी में जुटे हैं। बाजार में नाग देव की पोस्टर, लाई और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। नागपंचमी के दिन गोशाला में भी विशेष पूजन किया जाता है। लोग घरों में विधि-विधान से नाग देवता की पूजा-अर्चना करने के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में लगे हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed