फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine-foot crocodile heading towards a house; panic ensues.

Sonebhadra News: घर की ओर बढ़ रहा था नौ फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Sun, 16 Aug 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nine-foot crocodile heading towards a house; panic ensues.
घोरावल क्षेत्र में मगरमच्छ को पकड कर ले जाते कर्मी। स्रोत स्वयं
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आवासीय बस्ती में करीब नौ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। बांस के पास से निकलकर मगरमच्छ रमेश विश्वकर्मा के घर की ओर बढ़ रहा था। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिना जोखिम उठाए तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन दारोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक राहुल कुमार, विशाल कुमार, उज्जवल पांडेय और ओमप्रकाश की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सी, नेट और बांस की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में कर लिया गया। टीम मगरमच्छ को वाहन से मुक्खा फाल के जलाशय में ले गई, जहां उसे छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिसरेखी गांव की आबादी से करीब नौ फीट लंबी मादा मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। बारिश के मौसम में बेलन और बकहर नदियों, नहरों तथा तालाबों का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से जलस्रोतों, खेतों और झाड़ियों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed