फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Har-Har Mahadev' to echo at Shivdwar; Ghorawal ready to welcome Kanwariyas.

Sonebhadra News: शिवद्वार में गूंजेगा हर-हर महादेव, कांवड़ियों के स्वागत को तैयार घोरावल

Sun, 16 Aug 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Har-Har Mahadev' to echo at Shivdwar; Ghorawal ready to welcome Kanwariyas.
घोरावल। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को गुप्तकाशी शिवद्वार में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। एक लाख से अधिक बोल बम कांवड़ियों, डाक बम कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की तरफ से दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक की संभावना है। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हजारों गेरूआ वस्त्रधारी, श्वेत वस्त्रधारी शिवभक्त कांवड़िए कांवड़ लेकर शिवद्वार की ओर बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार भोर से ही घोरावल और आसपास का पूरा इलाका गेरुआ वस्त्रधारी कांवड़ियों से गुलजार हो उठा। सड़कों पर कहीं हर-हर महादेव तो कहीं बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। शुक्रवार और शनिवार को घोरावल, आसपास के क्षेत्रों के साथ मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में कांवड़िए मिर्जापुर की गंगा नदी से पवित्र जल लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

वहीं विजयगढ़ स्थित श्रीरामसरोवर से भी श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। जल लेकर कांवड़िए पैदल शिवद्वार की ओर बढ़ते रहे। रविवार देर शाम तक सड़कों पर कांवड़ियों का तांता लगा रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रात्रि करीब एक बजे भगवान शिवशंकर और माता भगवती की प्रतिमाओं का शृंगार किया जाएगा। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और कांवड़ियों की तरफ से जलाभिषेक का क्रम शुरू हो जाएगा। सोमवार को शिवद्वार में उमड़ने वाली भीड़ के बीच घंटियों की गूंज, हर-हर महादेव के जयघोष और कांवड़ियों की भक्ति से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जहां थकान, वहीं सेवा का इंतजाम
कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह धर्मप्रेमी लोगों ने सेवा शिविर लगाए हैं। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए दवा, चाय, नाश्ता, भोजन और गर्म पानी तक की व्यवस्था की गई है। स्कूल-कॉलेज, धर्मशालाओं, मंदिरों, तालाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कांवड़ियों ने पड़ाव डाल रखा है। रातभर विश्राम के बाद श्रद्धालु सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

----
प्रशासन ने भी कसी कमर
शिवद्वार मंदिर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात और सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय हैं। एसडीएम विशाल कुमार, सीओ राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव, ग्राम प्रधान सियाराम यादव सहित मंदिर प्रबंधन, पंचायत, स्वास्थ्य और बिजली विभाग के अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed