सोनभद्र। भारी वाहनों के लिए तीसरे सोमवार को देखते हुए भी रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रही। सीओ ट्रैफिक राज सोनकर के मुताबिक सोनभद्र से मीरजापुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन हिंदुआरी से होकर वाया सुकृत, अहरौरा होते हुए गंतव्य को भेजे जा रहे हैं।
चोपन की तरफ से आने वाले बड़े भारी वाहन, जिन्हें मिर्जापुर, भदोही और प्रयागराज जाना है उन्हें रॉबर्ट्सगंज फ्लाई ओवर ब्रिज से होते हुए वाया हिन्दुआरी, अहरौरा, टेंगरा मोड़ से गंतव्य को भेजा जा रहा है। रायपुर-पन्नूगंज से कस्बा रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और चोपन रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहन बेलखुरी मोड़ से मधुपुर होते हुए रवाना किए जा रहे हैं। घोरावल-शाहगंज रोड से रॉबर्ट्सगंज शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहा से वाया राजगढ़ होकर गंतव्य को जा रहे हैं। मारकुंडी की तरफ से कचहरी होते हुए पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन रॉबर्ट्सगंज फ्लाई ओवर ब्रिज होते हुए मधुपुर से बेलखुरी तिराहा होकर निकल रहे हैं। सभी भारी वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वह डायवर्जन रूट का पालन करें ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए।