{"_id":"69bc41ad649717e7e505663f","slug":"video-lkhanauu-ma-sanatana-thharama-maca-ka-tatavavathhana-ma-nakal-bhavaya-sakaratana-yatara-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में निकली भव्य संकीर्तन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में निकली भव्य संकीर्तन यात्रा
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को नव संवत्सर के मौके पर सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में राम नाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूरा परिसर श्री राम जय राम जय जय राम, जय माता दी और हरे कृष्णा के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
यात्रा इमार गोमती ग्रीन के जी ब्लॉक से प्रारंभ होकर फेज-2 होते हुए फेज-1 स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। वहां पर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर सुष्मिता राय के भजन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोसायटी की महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और सनातन धर्म के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सनातन धर्म मंच के संरक्षक वी.एस. शुक्ला, विनोद कुमार तिवारी सहित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज किशोर राकेश, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय, रविंद्र नाथ राय, जेपी सिंह, रवि शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, पवन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, सुधीर मिश्र, डॉ. रोहिताश, शशांक मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, रेणु पांडे, उर्वशी गोयल, अनीता मौर्य, अपर्णा पाण्डेय, सुबीना, मोनिका, ज्योत्सना, प्रियंका सक्सेना, सीए शशांक मिश्र, रुद्रेश ओझा, राजीव सिंह, आशीष श्रीवास्तव, एसडी मौर्य सहित बड़ी संख्या में सोसायटी निवासी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।