{"_id":"69bcd70f8ccc82e95c04de1f","slug":"video-video-masama-ka-ya-tarana-ol-ka-satha-shanpr-haii-brasha-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मौसम का यू-टर्न, ओले के साथ शुरू हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च महीने में पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह होते ही आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया।
कुछ ही देर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे जिले का मौसम बदल गया। अचानक हुए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है।
इस समय खेतों में गेहूं और सरसों की फसल पककर तैयार होने की कगार पर है, ऐसे में बारिश और तेज हवा से फसल के गिरने और नुकसान की आशंका बढ़ गई है। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी खबरें सामने आ रही हैं, जिससे फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है।
वहीं, अफीम की फसल भी इस समय तैयार होने के करीब है। ऐसे में मौसम की मार से इस फसल के प्रभावित होने की संभावना है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अचानक बदले मौसम ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। सिरौली गौसपुर और दरियाबाद इलाके में ओलावृष्टि हुई है। गलत चमक के साथ बरसात जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।