{"_id":"6a836388f33ed24a830e9c56","slug":"intermittent-rain-causes-waterlogging-woes-barabanki-news-c-315-1-slko1014-177217-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रुक-रुक कर बरसे बदरा जलभराव से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रुक-रुक कर बरसे बदरा जलभराव से हुई परेशानी
Tue, 18 Aug 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में सोमवार को भी दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। इस बारिश से धान की फसल को काफी फायदा मिला है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी है।
उधर, सोमवार को सुबह से बारिश के चलते परिषदीय स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। हालांकि शिक्षकों को स्कूल आना पड़ा। बारिश के कारण कई मोहल्लों व सड़कों पर हुए जलभराव से भी लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठाना पड़ी।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को रामसनेहीघाट को छोड़कर अन्य तहसीलों में ठीक-ठाक बारिश हुई। इस दौरान नवाबगंज में 36 मिमी, फतेहपुर में 48 मिमी और हैदरगढ़ में 42 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। रामनगर में भी 42 मिमी और सिरौलीगौसपुर तहसील में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। रामसनेहीघाट में सबसे कम सात मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
यह बारिश मुरझाने की कगार पर पहुंच चुकी धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है।
शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग में पुलिस चौकी के निकट प्रज्ञापुरम मार्ग पर बारिश का पानी भर गया। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को पानी में से होकर गुजरना पड़ा। सिरौली गौसपुर क्षेत्र में जोरदार बरसात से तहसील परिसर में भी जलभराव हो गया। निकासी की व्यवस्था सुचारू न होने से परिसर में पानी भर गया था।
इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सआदतगंज क्षेत्र में तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो जाने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
पुलिस चौकी के पीछे तेज बारिश के चलते नीम और पॉपुलर के कई पेड़ गिरने से आवागमन में भी काफी परेशानी उठाना पड़ी।