फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu's water has started entering the villages.

Barabanki News: गांवों में घुसने लगा सरयू का पानी

Tue, 18 Aug 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 18 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water has started entering the villages.
टिकैतनगर/सूरतगंज। नेपाल के बैराजों से छोड़े गए 3.77 लाख क्यूसेक पानी और लगातार हो रही बारिश से सरयू उफान पर है। सोमवार शाम सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया, जो इस साल का रिकार्ड है। अचानक बढ़े जलस्तर से रामसनेहीघाट और रामनगर क्षेत्र के नौ गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से यहां की आबादी प्रभावित हुई है। नदी किनारे बसे 30 से अधिक अन्य गांवों पर भी बाढ़ और कटान का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट तहसील के गुनौली और कोयलावर गांव सहित तीन अन्य गांवों में भी पानी पहुंचने लगा है। करीब पांच गांवों के आधा दर्जन मार्ग पानी में डूब गए हैं। इससे गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सोमवार को गुलौली और कोयलावर के ग्रामीण जरूरी सामान समेटकर नाव से सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए। रामनगर क्षेत्र के सुंदरनगर गांव में भी बाढ़ का पानी घुसने के बाद ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कोड़री, ललपुरवा, बेलहरी और बलईपुर गांवों की ओर भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। पानी हेतमापुर-सूरतगंज मार्ग के किनारे तक पहुंच गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने हेतमपुर तटबंध पर शरण लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतनेरा गांव के पास स्थायी बाढ़ राहत केंद्र को ग्रामीणों के ठहरने के लिए तैयार रखा गया है। सिरौली गौसपुर क्षेत्र में टेपरा, कहारनपुरवा और तेलवारी गांवों के पास कटान के चलते कई गांव नदी के मुहाने पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed