फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fair Price Shop dealers will now receive a commission of 125 per quintal instead of 90.

UP: कोटेदारों का बढ़ा कमीशन, अब प्रति क्विंटल पर मिलेंगे 125 रुपये; मथुरा के 819 विक्रेताओं को फायदा

Tue, 18 Aug 2026 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

मथुरा के 819 उचित दर विक्रेताओं को अब खाद्यान्न वितरण पर 90 रुपये के बजाय 125 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का शुभारंभ किया, जिससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।

विज्ञापन
Fair Price Shop dealers will now receive a commission of 125 per quintal instead of 90.
राशन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के 819 उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को खाद्यान्न वितरण पर 90 रुपये के बजाय 125 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा। सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में उचित दर विक्रेताओं ने देखा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि नई ई-पॉस आधारित व्यवस्था से कमीशन की गणना और भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। तहसील महावन में विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, तहसील छाता में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, तहसील मांट में ब्लॉक प्रमुख नौहझील सुमन चौधरी और तहसील गोवर्धन में उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed