फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR registered against 15 unidentified persons and five named individuals in connection

Mathura: कांग्रेस की बैठक में मारपीट के बाद FIR, पांच नामजद और 15 अज्ञात पर केस; एससी-एसटी एक्ट भी लगा

Tue, 18 Aug 2026 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 10:08 AM IST
सार

मथुरा के नौहझील में कांग्रेस की बैठक के दौरान पदाधिकारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। विवाद में कांग्रेस के चार पदाधिकारी घायल हुए थे, जबकि मामले की जांच सीओ अमरनाथ यादव को सौंपी गई है।

विज्ञापन
FIR registered against 15 unidentified persons and five named individuals in connection
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नौहझील के रामा मैरिज गार्डन में हुई बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर समेत पदाधिकारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूर्व शहर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा एवं हाथरस के कोऑर्डिनेटर विक्रम वाल्मीकि की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच सीओ अमरनाथ यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक चल रही थी। बैठक में कांग्रेस की पर्यवेक्षक डॉ अंजलि निंबालकर पार्टी कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष पद के लिए पदाधिकारियों का फीडबैक ले रही थीं। इसी दौरान कुछ युवक बैठक स्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना, जिला सचिव दीपक दीक्षित और पूर्व शहर अध्यक्ष एवं हाथरस कोऑर्डिनेटर विक्रम वाल्मीकि के साथ मारपीट की गई। हंगामे के दौरान कुर्सियां भी फेंकी गईं। 
विज्ञापन


मारपीट में कांग्रेस के चार पदाधिकारी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। विक्रम वाल्मीकि की ओर से घटना के संबंध में नौहझील पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि बैठक के दौरान आरोपियों ने उनके और अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ी निवासी दिलीप चौधरी, अवाखेड़ा निवासी मनफूल तथा प्रशांत चौधरी, पुष्पेंद्र जाट और गौरव जाट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत चौधरी, पुष्पेंद्र जाट और गौरव जाट का पता तहरीर में अज्ञात दर्शाया गया है। इनके अलावा 15 अज्ञात युवकों को भी आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि बैठक के दौरान हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। दूसरे पक्ष ने भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और अन्य के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए थे।


सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पूर्व शहर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा व कोऑर्डिनेटर हाथरस विक्रम वाल्मीकि की तहरीर पर पांच नामजदों तथा 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर, आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की विवेचना वह स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed