{"_id":"6a835ffae5238a146505a4eb","slug":"500-kg-paneer-and-2000-liters-of-milk-destroyed-mathura-news-c-369-1-mt11023-151157-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो दूषित पनीर और दो हजार लीटर दूध कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो दूषित पनीर और दो हजार लीटर दूध कराया नष्ट
Tue, 18 Aug 2026 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:14 AM IST
सार
त्योहार से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यहां गांव हुसैनी में एक पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने यहां 1.05 लाख रुपये का 500 किलो दूषित पनीर और 1.25 लाख रुपये का 2000 लीटर दूध नष्ट कराया है।
विज्ञापन
पनीर कराया नष्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छाता के थाना शेरगढ़ के गांव हुसैनी में एक पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने यहां 1.05 लाख रुपये का 500 किलो दूषित पनीर और 1.25 लाख रुपये का 2000 लीटर दूध नष्ट कराया है। मौके से मिले अपमिश्रक को सीज कर दिया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान इकाई में स्किम्ड मिल्क पाउडर, 80 किलो रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 20 किलो सोयाबीन, 20 किलो टीनोपाल केमिकल और 12 किलो सोडियम हाइड्रो सल्फेट (रंगकाट) भंडारित मिला। टीम के अनुसार इनका प्रयोग पनीर निर्माण में किए जा रहा था।
टीम ने पनीर के दो, दूध के दो तथा रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सोयाबीन, टीनोपाल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के एक-एक नमूने सहित कुल नौ नमूने लिए हैं। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। वहीं खाद्य कारोबारी सोनू कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार राणा, जितेंद्र सिंह, रीना शर्मा, नेहा आदि शामिल रहे।