{"_id":"69bd788a255de44bde0b7898","slug":"video-ayathhaya-ramajana-ma-galjara-haaa-ramanagara-ka-bjara-thara-rata-taka-khal-raha-thakana-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रमजान में गुलजार हुआ रामनगरी का बाजार, देर रात तक खुल रही दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रमजान में गुलजार हुआ रामनगरी का बाजार, देर रात तक खुल रही दुकानें
पवित्र रमजान माह के अंतिम दिन शुक्रवार को शहर का बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। खासकर चौक बाजार में देर रात तक रौनक बनी हुई है। जहां सामान्य दिनों में रात नौ बजे तक दुकानें लगभग बंद हो जाती थीं, वहीं इन दिनों आधी रात तक खरीदारी का दौर जारी है। ईद से ठीक पहले बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चौक बाजार में सेंवई, ड्राई फ्रूट्स, आइसक्रीम, टोपी, चप्पल, कपड़े और खाने-पीने के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अपनी जरूरतों के अनुसार खरीदारी में जुटे हैं। सेवईं, खजूर, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी खासा उत्साह बना हुआ है। भीड़ इतनी ज्यादा है कि बाजार में जाम जैसी स्थिति बन जा रही है। वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ईद की खरीदारी के चलते बाजार में दबाव लगातार बढ़ रहा है। चौक बाजार के दुकानदारों का कहना है कि रमजान का यह समय उनके लिए साल का सबसे बेहतर व्यापारिक दौर होता है। टोपी विक्रेता मोहम्मद आरिफ ने बताया कि ईद के चलते टोपी की बिक्री काफी बढ़ गई है। लोग अलग-अलग डिजाइन और रंगों की टोपियां खरीद रहे हैं। चौक बाजार के कपड़ा व्यापारी राशिद खान ने कहा कि इस बार ग्राहकों की संख्या पिछले साल से ज्यादा है। खासकर बच्चों और युवाओं के लिए नए कपड़ों की मांग बढ़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।