{"_id":"6accb77c6e908eceda0de196","slug":"ayodhya-hearing-in-the-champat-rai-case-could-not-take-place-awaiting-police-report-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: चंपत राय प्रकरण में नहीं हो सकी सुनवाई, पुलिस रिपोर्ट का इंतजार, अब 16 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: चंपत राय प्रकरण में नहीं हो सकी सुनवाई, पुलिस रिपोर्ट का इंतजार, अब 16 को होगी सुनवाई
Mon, 12 Oct 2026 04:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:03 PM IST
सार
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले में थाना रामजन्मभूमि पुलिस की ओर से अदालत में आख्या दाखिल नहीं की गई। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
चंपत राय व अनिल मिश्रा।
विस्तार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय समेत अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर दायर अर्जी पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। थाना रामजन्मभूमि पुलिस की ओर से अदालत में आख्या दाखिल नहीं की गई। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल की ओर से सीजेएम अदालत में अर्जी देकर राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव, कृष्ण मोहन समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को सुनवाई के दौरान पुलिस की आख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब अदालत में 16 अक्तूबर को सुनवाई होगी।