{"_id":"69bd7df3831787e79c08d2ed","slug":"video-woman-swindled-under-pretext-of-ritual-healing-flees-with-jewelry-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक के बहाने महिला से ठगी, गहने लेकर फरार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़-फूंक के बहाने महिला से ठगी, गहने लेकर फरार, VIDEO
धीना थाना क्षेत्र के जोगवा गांव में झाड़-फूंक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जोगी के भेष में आए दो ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके गहने उतरवा लिए और फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुमकुम देवी (52) पति रिद्धिनाथ गुप्ता के घर पहुंचे दोनों व्यक्तियों ने खुद को साधु बताते हुए महिला पर प्रेती साया होने की बात कही। उन्होंने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के जरिए समस्या दूर करने का झांसा दिया। ठगों ने महिला को विश्वास में लेकर उसके गले का लॉकेट, कान का टॉप और चांदी की पायल उतरवा ली।
इसके बाद दोनों ने पूजा-हवन करने का बहाना बनाया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला व उसके परिजन सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि महिला के पुत्र मनीष गुप्ता ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले की कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।