{"_id":"69bd851be55b012a390a33e4","slug":"video-firing-erupts-after-dispute-between-two-group-and-three-injured-in-firozabad-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उपलों का बिटोरा गिरने पर खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो महिलाएं और मासूम को लगी गोली; गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उपलों का बिटोरा गिरने पर खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो महिलाएं और मासूम को लगी गोली; गांव में दहशत
फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से उपलों का बिटोरा गिरने के विवाद में दो महिलाएं और एक 8 वर्षीय बच्चा गोली लगने से घायल हो गए। घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। ओमप्रकाश जाटव ट्रैक्टर-ट्रॉली से आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे धर्मवीर जाटव के उपलों का बिटोरा रखा था, इससे ट्रैक्टर टकरा गया और बिटोरा गिर गया। जब धर्मवीर की पत्नी नीरज ने इसका विरोध किया, तो ट्रैक्टर चालक गाली-गलौज करता हुआ वहां से निकल गया। शाम को जब नीरज ने परिजन को आपबीती सुनाई, तो परिवार के लोग शिकायत लेकर ओमप्रकाश के घर पहुंचे। आरोप है कि ओमप्रकाश के पक्ष ने बात सुनने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से धर्मवीर के परिवार के तीन लोग लहूलुहान हो गए। इनमें रेखा देवी और उसकी देवरानी नीलम देवी व नीरज का 8 साल का बेटा मोहित शामिल है। महिलाओं के हाथों व मोहित की जांघ में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।