{"_id":"6a83fe842c0327e37502825a","slug":"intoxicated-man-allegedly-lets-snake-bite-his-hand-repeatedly-video-goes-viral-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नशेड़ी को काटते ही सांप का हो गया ऐसा हाल, टपकता खून और लड़खड़ाता युवक; VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नशेड़ी को काटते ही सांप का हो गया ऐसा हाल, टपकता खून और लड़खड़ाता युवक; VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Tue, 18 Aug 2026 12:11 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:11 PM IST
सार
एटा के मेहता पार्क का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक युवक नशे की हालत में हाथ में सांप पकड़कर उससे हाथ में कटवाता दिख रहा है। हाथ से खून निकलने के बावजूद युवक सांप को नहीं हटा रहा था और मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
नशेड़ी को काटते ही सांप का हो गया ऐसा हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी युवक के हाथ में सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही युवक झट से खड़ा हो गया। सांप ने इतनी जोर से काटा, कि वो युवक के हाथ पर ही लटक गया। अब ये युवक सांप को हाथ में लटका कर सड़क पर आ गया। इस युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शहर के मेहता पार्क का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नशे में धुत युवक के हाथ से सांप लटका दिखाई दे रहा है। सांप के काटने के दौरान युवक के हाथ से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद युवक ने सांप को हटाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि वो लड़खड़ाते हुए सामान्य तरीके से नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की इस हरकत को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के मेहता पार्क का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन