{"_id":"6a83c108009f267a1c02b962","slug":"up-300-metre-road-leaves-villagers-struggling-schoolchildren-take-charge-after-adults-fail-to-get-relief-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जो बड़े न कर सके, वो स्कूल के बच्चों ने कर दिखाया; अब इस गांव में बनेगी 300 मीटर लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जो बड़े न कर सके, वो स्कूल के बच्चों ने कर दिखाया; अब इस गांव में बनेगी 300 मीटर लंबी सड़क
Tue, 18 Aug 2026 07:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:48 AM IST
सार
आगरा के बाह के सन्नपुरा शांतिनगर गांव में 300 मीटर कच्चे रास्ते पर बारिश में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। चार महीने से समस्या का समाधान न होने पर स्कूली बच्चों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों से रास्ता पक्का कराने की मांग की।
विज्ञापन
सन्नपुरा, शांतिनगर में कीचड़ से मुक्ति एवं पक्के रास्ता मांगने के लिए एसडीएम के पास पहुंचे छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1500 लोगों की आबादी वाला छोटा सा गांव, मार्ग का छोटा सा टुकड़ा है बदहाल। जब कभी हो बरसात तो बन जाते हैं नरक जैसा हालात। हर आम ओ खास है परेशान। बावजूद इसके पिछले चार महीनों से नहीं हो पा रहा है समस्या का समाधान। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर बड़ों से निराश स्कूली छात्रों ने खुद संभाल ली कमान और पहुंच गए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के दरबार। ज्ञापन सौंपा और लगा दी 300 मीटर टुकड़े को बनवाने की गुहार।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय बाह पर सोमवार को सन्नपुरा, शांतिनगर के लोकेंद्र के नेतृत्व में स्कूली बच्चे पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराई शिकायत में उन्होंने कहा है कि गांव का रास्ता कच्चा है, बरसात में कीचड़ और जलभराव हो जाता है। दो पहिया वाहन छोड़िए, पैदल निकलना भी मुश्किल है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, बुजुर्गो को बीमार होने पर इलाज के लिए ले जाने में मुश्किल होती हैं। दुर्घटना की आशंका रहती है, उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर जनहित में रास्ते को पक्का कराए जाने की मांग की है। बच्चों के प्रयास रंग लाए और एसडीएम ने अधीनस्थों को दिए हैं जल्द समस्या समाधान का फरमान सुना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग से निकलते हैं स्कूली छात्र
प्रधान बलवीर सिंह का कहना है कि 300 मीटर के कच्चे रास्ते से गांव के बच्चे बाह के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते हैं। बारिश के दिनों में जलभराव से समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा बुजुर्ग, महिलाओं और बीमारों के लिए इस रास्ते से निकलना जंग लड़ने जैसा है।

तैयार कराई जाएगी कार्ययोजना
खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण कराने के बाद कच्चे रास्ते को पक्का कराने की कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस टुकड़े को जल्द से जल्द बनवाने की कोशिश रहेगी ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

जल्द कराया जाएगा निर्माण
उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रास्ते की समस्या लेकर छात्र आए थे। रास्ते का छोटा सा टुकड़ा कच्चा है जिसे दुरुस्त कराने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं। पंचायत सचिव स्थलीय निरीक्षण कर कार्य योजना में रास्ते को शामिल कर पक्का कराएंगे।