फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40-year-old man drowning in online gaming debt commits suicide

ऑनलाइन गेम का ऐसा नशा: तीन बच्चों के पिता ने कर्ज लेकर लगाया पैसा, 40 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 18 Aug 2026 07:57 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 18 Aug 2026 07:57 AM IST
सार

मृतक नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और पत्नी व तीन बच्चों के साथ भंगेल में किराये के मकान में रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन गेम खेलने के कारण उन पर काफी कर्ज हो गया था। 

विज्ञापन
40-year-old man drowning in online gaming debt commits suicide
ऑनलाइन गेम के कर्ज में डूबे तीन बच्चों के पिता ने लगाया फंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान बढ़े कर्ज के बोझ से परेशान भंगेल गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोंडा के बलमत्थर गांव निवासी गणेश सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मृतक नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और पत्नी व तीन बच्चों के साथ भंगेल में किराये के मकान में रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन गेम खेलने के कारण उन पर काफी कर्ज हो गया था। इसे लेकर वह परिवार के लोगों से कई बार चिंता भी जाहिर करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम भंगेल गांव में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि परिजन ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतार लिया था। जांच के दौरान पता चला कि गणेश सिंह निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार शाम उसकी पत्नी बच्चों के साथ बालकनी में थी। कुछ देर बाद बच्चे कमरे में गए तो गणेश को रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा।

विज्ञापन

परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ऑनलाइन गेम और कर्ज से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस परिवार के संपर्क में है और जांच में जुटी हुई है। उन्होंने ऑनलाइन गेम और सट्टे से जुड़े एप में जल्दी पैसा कमाने के लालच में लोगों से नहीं फंसने की अपील की है। लोग अपनी जमा पूंजी गंवाने के साथ कर्ज में भी फंस जाते हैं। लगातार नुकसान होने के बाद नुकसान की भरपाई के लिए दोबारा पैसे लगाना समस्या को और बढ़ा देता है।

बचाव के उपाय

  • ऑनलाइन गेम में पैसे लगाने से बचें और बच्चों को भी ऐसे गेम से दूर रखें।
  • नुकसान की भरपाई के लिए कर्ज लेकर दोबारा गेम खेलने की गलती न करें।
  • परिवार के किसी सदस्य पर आर्थिक दबाव दिखे तो उससे खुलकर बातचीत करें।
  • ऑनलाइन गेम के कारण कर्ज बढ़ रहा हो तो बैंक या विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार से मदद लें।
  • लगातार तनाव, निराशा या खुद को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आए तो व्यक्ति को अकेला न छोड़ें और तुरंत परिवार के भरोसेमंद लोगों तथा पेशेवर मदद से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed