फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Questions raised regarding work in Patwaris' private offices and the role of private assistants

Noida News: पटवारियों के निजी कार्यालयों में कामकाज और निजी सहायकों पर उठे सवाल

Mon, 17 Aug 2026 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding work in Patwaris' private offices and the role of private assistants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटवारियों के निजी कार्यालयों में कामकाज और निजी सहायकों पर उठे सवाल
पुन्हाना। लघु सचिवालय में लाखों रुपये की लागत से पटवारियों के लिए पटवार घर बनाए जाने के बावजूद कई पटवारियों के निजी मकानों में कार्यालय चलाने और वहां निजी सहायकों के जरिए कामकाज करने का मामला सरकार तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासी अजहरुद्दीन पुत्र अमीन ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल को शिकायत भेजकर पटवारियों पर निजी सहायक रखने और उनके माध्यम से कथित तौर पर रिश्वतखोरी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया है कि मंत्री कार्यालय ने शिकायत को कार्रवाई के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय भेजा है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुन्हाना तहसील में कार्यरत कई पटवारियों ने अपने कार्यालयों में दो-दो निजी सहायक रखे हुए हैं। आरोप है कि ये सहायक लोगों से राजस्व संबंधी कार्य कराने के नाम पर रकम लेते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ पटवारी सप्ताह में केवल एक-दो दिन कार्यालय आते हैं, जबकि बाकी दिनों में निजी सहायक ही लोगों के काम देखते हैं।
विज्ञापन


सरकारी रिकॉर्ड में दखल का भी आरोप
शिकायत में निजी सहायकों पर सरकारी रिकॉर्ड से जुड़े कार्यों में कथित रूप से दखल देने और लोगों से भारी रकम वसूलने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि तहसीलदार से लेकर एसडीएम स्तर तक अधिकारियों को निजी सहायकों की मौजूदगी की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से जांच की मांग
शिकायतकर्ता के मुताबिक लघु सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी इसकी जांच की जा सकती है कि पटवारी निर्धारित केबिन में बैठते हैं या निजी कार्यालयों में। आरोप है कि पटवारियों के लिए बनाए गए केबिन खाली पड़े रहते हैं, जिससे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed