फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hearing on the bail pleas of three accused in the workers' violence case to be held on the 20th.

Noida News: 20 को होगी श्रमिक हिंसा के तीन आरोपियों की जमानत पर सुनवाई

Mon, 17 Aug 2026 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hearing on the bail pleas of three accused in the workers' violence case to be held on the 20th.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की अदालत में सोमवार को श्रमिक हिंसा के चार आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। तीन आरोपियों की याचिकाओं पर अब 20 अगस्त को सुनवाई होगी, जबकि एक आरोपी की याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। संभावना है कि मंगलवार को फैसला सुनाया जा सकता है।
अप्रैल में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन हुआ था। नोएडा में आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया था। इसके बाद फेज-1 और फेज-3 कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें तोड़फोड़, मारपीट, आगजनी समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मामले में सत्यम वर्मा, रूपेश, योगेश और आदित्य जेल में बंद हैं। चारों ने जिला न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। सोमवार को अदालत में इन याचिकाओं पर सुनवाई हुई। विभिन्न कारणों से सत्यम वर्मा, रूपेश और आदित्य की याचिकाओं पर अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। वहीं, योगेश की याचिका पर बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed