{"_id":"6a833d3714617c857d0ae89a","slug":"discrepancies-in-electricity-bills-due-to-smart-meters-981-complaints-registered-in-17-days-noida-news-c-1-noi1095-4621727-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्मार्ट मीटरों से बिजली बिल में गड़बड़ी, 17 दिन में 981 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्मार्ट मीटरों से बिजली बिल में गड़बड़ी, 17 दिन में 981 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें बढ़ी हैं। विद्युत निगम की ओर से लगाए जा रहे शिकायत निवारण शिविरों में उपभोक्ता बिल और मीटर से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। पिछले 17 दिनों में कुल 981 मीटर संबंधी शिकायतें दर्ज की गईं। निगम अधिकारियों के अनुसार इन शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
दर्ज शिकायतों में 342 उपभोक्ताओं की शिकायतें स्मार्ट मीटर से संबंधित रहीं। एक उपभोक्ता ने बताया कि पहले हर महीने करीब दो हजार रुपये का बिजली बिल आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हो गई। निगम के अभियान के दौरान मीटर को प्रीपेड में तब्दील कर दिया गया था। शिकायत के बाद अब इसे दोबारा पोस्टपेड कर दिया गया है।
एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि तीन महीने से लगातार अधिक बिजली बिल मिल रहा है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। इसके बाद शिविर में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए शिविरों में अब तक 1054 उपभोक्ता पहुंचे हैं। इनमें स्मार्ट मीटर के अलावा 639 उपभोक्ताओं ने बिल संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता बिलिंग शिवम त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 31 अगस्त तक शिविर लगाए जाएंगे। मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है।