{"_id":"6a836947502cb1291e01630e","slug":"dilapidated-swings-turned-parks-play-area-into-a-hazard-noida-news-c-1-noi1095-4621133-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जर्जर झूले व बदहाल ओपन जिम, खेलने की जगह खतरा बना पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जर्जर झूले व बदहाल ओपन जिम, खेलने की जगह खतरा बना पार्क
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 51 बी ब्लॉक का पार्क बदहाल फाउंटेन खराब टूटा गेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-51 के ए और बी ब्लॉक में व्यवस्था बदहाल, लंबे समय से शिकायतों पर कार्रवाई नहीं
नाराज आरडब्ल्यूए ने उद्यान विभाग से की तत्काल मरम्मत की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-51 के ए और बी ब्लॉक के पार्क में ओपन जिम, झूलों और मुख्य गेट की खराब स्थिति को लेकर निवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 ए एवं बी ब्लॉक ने उद्यान विभाग से लंबे समय से लंबित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में निवासी टहलने और व्यायाम करने पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाएं बदहाल होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आरडब्ल्यूए के अनुसार बी ब्लॉक के ओपन जिम में फ्लोर की टाइल्स खराब हैं और कई उपकरण इस स्थिति में पहुंच चुके हैं कि उनकी मरम्मत एकदम जरूरी हो गई है। मरम्मत और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए काफी समय पहले आवेदन किया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई।
निवासियों की ओर से भी लगातार शिकायतें की जा रही हैं। पार्क में बच्चों के लिए लगे कई झूले भी टूटे हुए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, पार्क का मुख्य गेट भी काफी समय से क्षतिग्रस्त है। गेट की मरम्मत नहीं होने से पार्क की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए ने उद्यान विभाग से मांग की है कि ओपन जिम की फर्श टाइल्स और उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही टूटे झूलों को बदला जाए और मुख्य गेट की मरम्मत कराकर पार्क को सुरक्षित बनाया जाए। आरडब्ल्यूए ने कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द समाधान जरूरी है, ताकि पार्क की सुविधाओं का निवासी सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकें।