{"_id":"6a83c340927beac00e067f0e","slug":"1253-km-garud-jhep-yatra-begins-from-agra-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा से रवाना हुई 'गरुड़ झेप यात्रा', चार राज्यों के 78 शहरों से गुजरेगी; 88 साल की महिला भी बनीं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा से रवाना हुई 'गरुड़ झेप यात्रा', चार राज्यों के 78 शहरों से गुजरेगी; 88 साल की महिला भी बनीं हिस्सा
Tue, 18 Aug 2026 07:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:58 AM IST
सार
आगरा किला स्थित शिवाजी प्रतिमा स्थल पर यूपी और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्रियों ने 101 लीटर जल से प्रतिमा का जलाभिषेक कर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान कोठी मीना बाजार में शिवाजी संग्रहालय और 50 फुट से अधिक ऊंची प्रतिमा लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
गरुण झेप यात्रा को रवाना करते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय वी महाराष्ट्र के मंत्री गण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज के 17 अगस्त 1666 को औरंगजेब की कैद से मुक्त होने की ऐतिहासिक स्मृति में सोमवार को आगरा किला स्थित शिवाजी प्रतिमा स्थल से आठवीं ''गरुड़ झेप यात्रा'' का भव्य शुभारंभ किया गया। 1253 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को रवाना करने से पहले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल और भरत सेठ गोगावले ने 101 लीटर जल से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का जलाभिषेक किया।
झेप मुहिम संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस 35 दिवसीय यात्रा में 100 धावक और 100 साइकिल सवार शामिल हैं, जो चार राज्यों के 78 शहरों से गुजरेंगे। यात्रा में 1300 किलोमीटर साइकिल चलाने का संकल्प लेने वाली 88 वर्षीय मराठी महिला और शिवाजी महाराज के सेनापतियों के 14वें वंशज भी सम्मिलित हुए हैं। इस दौरान महाराष्ट्र और गोवा से आई महिला कलाकारों ने प्राचीन युद्ध कला, तलवारबाजी व लाठी चलाने के हैरतअंगेज करतब दिखाए। समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान द्वारा यात्रा का मराठी परंपरा से स्वागत किया गया।
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कोठी मीना बाजार में शिवाजी महाराज की स्मृति में बनने वाले भव्य संग्रहालय में 50 फुट से अधिक ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यूपी सरकार ने इसके लिए 9 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। महाराष्ट्र के मंत्री भरत सेठ गोगावले ने कहा कि यह स्मारक उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन
इसके बाद सर्किट हाउस में यूपी-महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त समिति बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मनीष बंसल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कोठी मीना बाजार स्थल को विश्वस्तरीय विरासत एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, मास्टर प्लान/डीपीआर तैयार करने पर मंथन हुआ।