फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grand Eid Milad-un-Nabi Procession on August 26, Route Finalised; Organisers Seek Tight Security

UP: 26 अगस्त को निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का अजीम-ओ-शान जुलूस, तय हुआ रूट; प्रशासन से मांगी सुरक्षा

Tue, 18 Aug 2026 08:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 08:52 AM IST
सार

आगरा में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को सुबह 10 बजे कैथ वाली मस्जिद से अजीम-ओ-शान जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शहर के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगा और आयोजकों ने जिला प्रशासन से पूरे रूट पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

विज्ञापन
Grand Eid Milad-un-Nabi Procession on August 26, Route Finalised; Organisers Seek Tight Security
सदर भट्टी स्थित कैथ वाली मस्जिद में बारावफात की बैठक करते पूर्व मंत्री चौधरी बसीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश की ओर से कैथ वाली मस्जिद में सोमवार को बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) पर 26 अगस्त को सुबह 10 बजे कैथ वाली मस्जिद से एक अजीम-ओ-शान जुलूस निकाला जाएगा। संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ कुरैशी ने बताया कि यह दिन नबी-ए-करीम की पैदाइश का है, जिसे लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। जुलूस पूर्व चेयरमैन असलम कुरैशी और मोहम्मद शरीफ कुरैशी के नेतृत्व में निकलेगा।
विज्ञापन


 हिंदुस्तानी बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी व जमीयतुल कुरैश के जिलाध्यक्ष अदनान कुरैशी ने बताया कि जुलूस सदर भट्टी, मीरा हुसैनी, कंगाल पड़ा, मंटोला चौराहा, घाटी मामू भांजा, सुभाष बाजार और जामा मस्जिद होते हुए वापस मदीना होटल, मंटोला के रास्ते कैथ वाली मस्जिद पर संपन्न होगा। आयोजकों ने जिला प्रशासन से रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व विधायक चौधरी बशीर, हाजी असलम कुरैशी, हाजी कदीर, हाजी चांद, हाजी अंसार, हाजी शाहिद, हाजी बब्बू, जफर कुरैशी, मोहम्मद शोएब, मसरूर कुरैशी, नदीम ठेकेदार और सेठ इलियास आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed