{"_id":"6a83c44ae58943aee309aea0","slug":"major-announcement-on-agra-liberation-day-annual-shaurya-event-to-continue-delhi-to-host-next-year-s-ceremon-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिवाजी के आगरा मुक्ति प्रसंग पर भव्य शौर्य समारोह, 17 राज्यों से पहुंचे लोग; दिल्ली में होगा अगला आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिवाजी के आगरा मुक्ति प्रसंग पर भव्य शौर्य समारोह, 17 राज्यों से पहुंचे लोग; दिल्ली में होगा अगला आयोजन
Tue, 18 Aug 2026 08:02 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:02 AM IST
सार
छत्रपति शिवाजी महाराज के 360वें आगरा मुक्ति दिवस के स्मरण में आगरा में भव्य शौर्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 17 राज्यों से आए सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने एलान किया कि शौर्य समारोह हर साल आगरा में होगा, जबकि अगले वर्ष दिल्ली में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिवछत्रपति शौर्य समारोह समझ में मौजूद आयोजक व मुख्य अतिथि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज के 360वें ''आगरा मुक्ति दिवस'' के स्मरण के अवसर पर सोमवार को पश्चिमपुरी स्थित बोदला-सिकंदरा रोड के एक होटल में भव्य शौर्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के 17 राज्यों से आए सैकड़ों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
अखिल भारतीय प्रचार कार्यालय (नजफगढ़, नई दिल्ली) और छत्रपति शिवाजी शोध संस्थान (कैलहट, मिर्जापुर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीके सिंह ने की। पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विश्वभूषण राजे छत्रपति फाउंडेशन के महासचिव जनार्दन पाटील ने बताया कि यह शौर्य समारोह अब हर वर्ष आगरा में आयोजित किया जाएगा, जबकि अगले वर्ष दिल्ली में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संदेश यात्रा के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा और उनके आगरा मुक्ति प्रसंग का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. एएस सचान, महाराष्ट्र के प्रख्यात इतिहासकार डॉ. सोमनाथ रोडे, डॉ. संजय कुमार और संत बाबा निरंजन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। राज बहादुर सिंह ने स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई। ''कुर्मी क्षत्रिय समाज सेवा समिति नुनिहाई'' के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।