फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new Lady Lyall Hospital for women will be built in Agra

UP: प्रदेश के इस जिले में बनेगा नया महिला अस्पताल, 94 करोड़ से होगा तैयार; 250 बेड की होगी क्षमता

Tue, 18 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 18 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में महिलाओं के लिए नया अस्पताल बनेगा। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। अगले महीने से इस अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
new Lady Lyall Hospital for women will be built in Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के लेडी लॉयल (जिला महिला अस्पताल) के लिए सिकंदरा स्थित क्षेत्र में नया भवन बनेगा। इसका निर्माण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इसमें 250 बेड की क्षमता होगी। इसका निर्माण 94 करोड़ रुपये से होगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड प्लान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज को विस्तारित करते हुए लेडी लॉयल परिसर को भी मिलाया गया है। इसके तहत लेडी लॉयल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास पांच एकड़ जमीन पर नया भवन बनेगा। इसको लोक निर्माण विभाग बनाएगा। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, मिल्क बैंक, कंगारू थेरेपी यूनिट, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड समेत सभी की सुविधा मिलेगी। इसमें 250 बेड की क्षमता होगी। 
विज्ञापन


दो प्रसव कक्ष, दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी होंगे। ओपीडी कॉम्पलेक्स भी होगा, जिसमें गर्भवती महिलाओं की उपचार, दवा की सुविधा मिलेगी। एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि लेडी लॉयल के लिए कॉलेज की 5 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है। इसके लिए भवन निर्माण होने के बाद शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके पुराने भवन ध्वस्त कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बिल्डिंग में अभी यह लेडी लॉयल अस्पताल संचालित हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए भवन का टेंडर हो गया है। इसमें इलाज, जांच की सुविधाएं और बेड संख्या भी बढ़ जाएंगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार का कहना है कि नए भवन का निर्माण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इसकी डीपीआर भी बन चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed