फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When Parents Were Lost, Helping Hands Became Their Support: 35 Underprivileged Children Receive Scholarships

UP: माता-पिता का साया छिना तो मदद के हाथ बने सहारा, 35 बच्चों को मिली छात्रवृत्ति; भावुक कर गईं प्रस्तुतियां

Tue, 18 Aug 2026 09:15 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 09:15 AM IST
सार

आगरा में माता-पिता का साया खो चुके 35 सामान्य और दिव्यांग छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए 15-15 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। कार्यक्रम में बच्चों की देशभक्ति और कला प्रस्तुतियों ने माहौल भावुक कर दिया, वहीं अगले वर्ष से कक्षा एक से पांच तक के जरूरतमंद बच्चों को भी आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
When Parents Were Lost, Helping Hands Became Their Support: 35 Underprivileged Children Receive Scholarships
35 बच्चों को मिली छात्रवृत्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसी के सिर पर माता-पिता का साया नहीं, तो किसी के सामने पढ़ाई जारी रखने की चुनौती। सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट, खंदारी में रविवार को माहौल ऐसा था, जहां मदद करने वाले हाथों ने बच्चों के सपनों को फिर से साकार होने का हौसला दिया। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा के बेसहारों का सहारा प्रकल्प के तहत प्रदेश के 35 सामान्य एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए 15-15 हजार रुपये के चेक दिए गए।
विज्ञापन


बिजनौर, बुलंदशहर, अलीगढ़, रामपुर, लखीमपुर खीरी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, बाह, शमशाबाद, कानपुर और लखनऊ से आए विद्यार्थियों के लिए यह सिर्फ छात्रवृत्ति नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का भरोसा भी था। ट्रस्ट की प्रकल्प चेयरमैन डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि आर्थिक संकट किसी बच्चे की शिक्षा के रास्ते में दीवार नहीं बनेगा।
विज्ञापन


ट्रस्ट ने अगले वर्ष से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को भी 10 हजार रुपये सालाना देने का निर्णय लिया है। वहीं, विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को 5.25 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर दिखी प्रतिभा , भावुक हुआ माहौल

कार्यक्रम में छात्रवृत्ति वितरण के साथ बच्चों की प्रतिभा भी मंच पर दिखाई दी। मूक-बधिर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। सूर कुटी के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने योग कला का प्रदर्शन किया। वंशिका यादव ने जलता हुआ दीपक लेकर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि आकांक्षी की ‘वंदे मातरम’ प्रस्तुति ने माहौल में देशभक्ति का रंग भर दिया।

कार्यक्रम में आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक विश्वदीप सिंह, उद्यमी पूरन डाबर, संरक्षक रामसरन मित्तल और संस्था अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया। ट्रस्ट के कार्यों की रिपोर्ट डॉ. मुनिश्वर गुप्ता और प्रकल्प की रिपोर्ट नितिन जौहरी ने प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्रीकांत कुलश्रेष्ठ ने किया।


ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील विकल, सुनील अग्रवाल, आनंद खंडेलवाल, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल हरीश चावला, मुरारी लाल गोयल, आरपी सक्सेना, विदित सिंघल, डॉ आनंद राय, डॉ. सपना गोयल, रीनेश मित्तल, शैलेन्द्र नरवार, नवीन गर्ग, विवेक मोहन, डॉ. वीडी चौहान, डॉ. रवि सबरवाल, डॉ. एसपीएस चौहान, नवनीत अग्रवाल, जेपी यादव, वत्सला प्रभाकर, हरेंद्र देवा, रंगोली जौहरी, विजय अग्रवाल, सुबोध सूरी, अंशुमान बावरी, शरद सिन्हा, विकास फौजदार, अमित अग्रवाल, मुकेश प्रसाद बंसल एवं मथुरा से और डॉ. अशोक अग्रवाल संजीव शर्मा, अरुणेश गुप्ता आदि का भी सहयोग रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed