{"_id":"6a841258d676370ff20a61ac","slug":"elderly-disabled-man-beaten-over-500-extortion-demand-wife-dragged-by-hair-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: वृद्ध को बेरहमी से पीटा, पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा; 500 रुपये के लिए की ऐसी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: वृद्ध को बेरहमी से पीटा, पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा; 500 रुपये के लिए की ऐसी हरकत
Tue, 18 Aug 2026 01:35 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:35 PM IST
सार
आगरा के बाह में 500 रुपये की कथित रंगदारी न देने पर 80 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग और उनकी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर पीटा गया, जबकि बचाने आई पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पिटाई का वीडियो प्रसारित
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह क्षेत्र के जरार में रंगदारी न देने पर वृद्ध दिव्यांग एवं उनकी पत्नी की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। जरार में 80 वर्षीय वृद्ध रामगोपाल दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। वह अपने घर का निर्माण करा रहे है। रास्ते में बालू डलवा ली थी। रविवार शाम 7 बजे रास्ते से बालू हटा रहे थे।
उन्होंने पुलिस को बताया कि तभी बस्ती का एक युवक आया और रास्ते में पड़ी बालू के लिए 500 रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये देने से मना करने पर उसने जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीट दिया।
बचाने दौड़ी पत्नी महारानी देवी के बाल पकड़कर जमीन पर घसीट दिया। बेटे मनीष को भी पीटा। चीख-पुकार सुनकर बस्ती के लोगों ने आकर वृद्ध दंपती की जान बचाई और बाह थाने ले पहुंचे। बाह पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।