{"_id":"6a8416b10373a78079071ebe","slug":"another-biker-falls-into-canal-through-broken-bridge-third-incident-in-11-days-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे और उनकी टूटी पुलिया: ये रास्ते हैं बेहद खतरनाक, 11 दिन में तीसरा हादसा; नहर में गिरा एक और बाइक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे और उनकी टूटी पुलिया: ये रास्ते हैं बेहद खतरनाक, 11 दिन में तीसरा हादसा; नहर में गिरा एक और बाइक चालक
Tue, 18 Aug 2026 01:54 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:54 PM IST
सार
सैंया के सोरा गांव में टूटी पुलिया से गुजरते समय 25 वर्षीय बाइक चालक नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पिछले 11 दिनों में इसी पुलिया से बाइक सवारों के नहर में गिरने की यह तीसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
पुलिया की टूटी रेलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही के चलते सोरा गांव के पास टूटी पुलिया से गुजरते समय एक और बाइक चालक नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव सोरा निवासी विजय सिंह उम्र 25 वर्ष आगरा से जूता फैक्टरी में मजदूरी कर शाम 7:30 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी टूटी पुलिया से गुजरते समय पानी भरी नहर में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक के नहर में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। बाइक चालक को बाइक समेत बाहर निकाल लिया। बता दें कि इससे पूर्व 6 अगस्त को भी दो बाइक सवार सुनील और अशोक नहर में गिर कर घायल हो गए थे। एई नीरज सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। ग्रामीण रमाकांत ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, संदीप त्यागी, धर्मेंद्र ने पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।