{"_id":"6a840e7ec3f7a0eba108dec4","slug":"hundreds-of-prd-personnel-protest-over-delayed-salaries-at-development-building-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: विकास भवन पर पीआरडी जवानों ने किया हंगामा, वेतन न मिलने से फैला आक्रोश; बोले-चार महीनों से हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: विकास भवन पर पीआरडी जवानों ने किया हंगामा, वेतन न मिलने से फैला आक्रोश; बोले-चार महीनों से हैं परेशान
Tue, 18 Aug 2026 01:19 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:19 PM IST
सार
आगरा विकास भवन में मंगलवार को सैकड़ों पीआरडी जवान वेतन समय से न मिलने पर धरने पर बैठ गए और सीडीओ कार्यालय के बाहर हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने रुका हुआ वेतन जारी कराने का आश्वासन देकर जवानों को शांत कराया।
विज्ञापन
पीआरडी जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास भवन में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में पीआरडी जवान पहुंच गए। वेतन समय से देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह के कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला विकास अधिकारी ने बहुत समझने का प्रयास किया। इसके कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रुके हुए वेतन को जारी करने का आश्वासन देखकर पीआरडी जवानों को समझाकर शांत कराया।
ये पीआरडी जवान विकास भवन मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जवान अपनी वेतन रुकने की शिकायत सीडीओ प्रतिभा सिंह से करने लगे। इस पर सीडीओ ने चार जवानों को बात रखने के लिए कार्यलय में बुलाया। इसके बाद बाहर जवान अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
ये पीआरडी जवान विकास भवन मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जवान अपनी वेतन रुकने की शिकायत सीडीओ प्रतिभा सिंह से करने लगे। इस पर सीडीओ ने चार जवानों को बात रखने के लिए कार्यलय में बुलाया। इसके बाद बाहर जवान अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन