{"_id":"6a83d88d91605ab3040ec523","slug":"ek-lamha-zindagi-to-be-staged-at-sur-sadan-on-august-22-juhi-babbar-to-lead-the-play-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में 22 अगस्त को सजेगी रंगमंच की शाम, जूही बब्बर पेश करेंगी 'एक लम्हा जिंदगी'; ई-पास के लिए करें स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में 22 अगस्त को सजेगी रंगमंच की शाम, जूही बब्बर पेश करेंगी 'एक लम्हा जिंदगी'; ई-पास के लिए करें स्कैन
Tue, 18 Aug 2026 12:34 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:34 PM IST
सार
आगरा के सूरसदन ऑडिटोरियम में 22 अगस्त को अमर उजाला नाट्य की ओर से चर्चित नाटक ‘एक लम्हा जिंदगी’ का मंचन किया जाएगा। रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी नाटक का लेखन, निर्देशन और मुख्य अभिनय करेंगी, जबकि कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
जूही बब्बर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कला और नाट्य प्रेमियों के लिए अमर उजाला नाट्य एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने जा रहा है। 22 अगस्त को संजय प्लेस स्थित सूरसदन ऑडिटोरियम में सुप्रसिद्ध नाटक एक लम्हा जिंदगी (ए लव स्टोरी 1938–1979) का मंचन किया जाएगा।
बहुप्रतीक्षित नाटक का लेखन, निर्देशन और मुख्य अभिनय ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी व आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर की पुत्री जूही बब्बर सोनी करेंगी। यह नाटक मानवीय रिश्तों की गहराई, भावनाओं के उतार-चढ़ाव और जीवन के अनमोल क्षणों को जीवंत रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे से होगा। नाटक में प्रवेश ई-पास या आमंत्रणपत्र के माध्यम से ही संभव होगा। दर्शक दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ई-पास प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने शहर के सभी कला एवं नाट्य प्रेमियों से समय पर पहुंचकर इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है। ब्यूरो