{"_id":"69bd64afb6c970834f098ed8","slug":"jitu-patwari-who-reached-the-unveiling-of-the-statue-of-warrior-avanti-bai-targeted-bjp-katni-news-c-1-1-noi1360-4072810-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: 'महिलाओं को छला, कर्ज में डूबा किसान', कटनी पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'महिलाओं को छला, कर्ज में डूबा किसान', कटनी पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 10:53 PM IST
भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को 3000 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, लेकिन वर्तमान में केवल 1500 रुपए दिए जा रहे हैं, जो महिलाओं के साथ छल है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की करीब चार करोड़ महिलाओं में से केवल एक करोड़ को ही योजना का लाभ मिल रहा है।
पटवारी बहोरीबंद विधानसभा के पिपरिया बाकल में अमर शहीद रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा, जहां जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा का विधिवत पूजन कर अनावरण किया।
किसान मुद्दों पर सरकार को घेरा
सभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि प्रदेश का किसान कर्ज में डूबा है। भाजपा सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए और गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल देने के वादे को भी अधूरा बताया और कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।
जातिगत जनगणना पर बयान
पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने समाज के हर वर्ग को उसकी हिस्सेदारी दिलाने के लिए जातिगत जनगणना की मांग उठाई। लगातार दबाव के बाद केंद्र सरकार को इसकी घोषणा करनी पड़ी, लेकिन उनकी मंशा अब भी स्पष्ट नहीं है।
कांग्रेस सरकार बनाने की अपील
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार किसानों की सरकार बनाने का समय है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों और पिछड़े वर्गों के हित में काम किया जाएगा। उन्होंने लोधी समाज से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे भी ओबीसी वर्ग से आते हैं और समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
लोधी समाज के मुद्दे उठाए
पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोधी समाज को भी ठगा है। चुनाव से पहले प्रहलाद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का सपना दिखाया गया, लेकिन बाद में ऐसा नहीं किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा और जातिगत हिस्सेदारी को जरूरी बताया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव सहित पुलिस बल भी तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।