{"_id":"69bd79d251da360a4003dcbe","slug":"video-tractor-trolley-crashes-through-railing-and-plunges-into-ganges-while-swerving-to-avoid-biker-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली रेलिंग तोड़ कर गंगा में गिरी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली रेलिंग तोड़ कर गंगा में गिरी, VIDEO
शहर कोतवाली क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार की रात 8:15 बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिर गई। हादसे के बाद पुल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस नाव और स्थानीय गोताखोरों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कितने लोग सवार थे।
कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि सुजानपुर निवासी बबन यादव और ताड़ीघाट निवासी मनोज के अनुसार, दोनों बाइक से घर जा रहे थे। उनके आगे गाजीपुर से खाली एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में सुहवल की ओर जा रही थी। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर एक बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी। कोतवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी के लिए स्थानीय नाविकों को लगाया गया है। साथ ही गोताखोरों को भी लगाया गया है। हालांकि अंधेरा होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुल पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।