{"_id":"69bd90667345288eae0b04fe","slug":"video-newly-constructed-late-jai-singh-stadium-inaugurated-in-negura-players-honored-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेगुरा में नवनिर्मित स्व. जय सिंह स्टेडियम का किया गया लोकार्पण, खिलाड़ियों को किया सम्मानित, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेगुरा में नवनिर्मित स्व. जय सिंह स्टेडियम का किया गया लोकार्पण, खिलाड़ियों को किया सम्मानित, VIDEO
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में नवनिर्मित स्व. जय सिंह स्टेडियम का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। स्टेडियम का लोकार्पण मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया।
लोकार्पण के बाद स्टेडियम परिसर में कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेलकूद युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि जनपद का सबसे बड़ा स्टेडियम धरहरा में बन रहा है, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रदेश सरकार खेल, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। स्टेडियम का निर्माण मनरेगा योजना के अंतर्गत लगभाग 80 लाख रुपये की लागत से ब्लाक प्रमुख अजय सिंह के प्रयास से हुआ। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के स्टेडियम का निर्माण युवाओं के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इससे गांव के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच मिलेगा और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से डीसी मनरेगा रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी, जिला परियोजना अधिकारी बीबी सिंह, डीडीओ डॉ सपना अवस्थी, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, एडीओ समाजकल्याण सौरभ सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, कमलकांत मिश्रा, राणा सिंह, भाजपा नेता राजेश सिंह, राधेश्याम सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद, ओमप्रकाश सिंह "गुद्दड", विमल सिंह, अशुतोष सिंह "मिंटू", रमेश यादव बबलू सहित अन्य लोग उपस्थिग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी मिश्रा संचालन आलोक सिंह ने किया। समारोह में विमल सिंह, आशुतोष सिंह, रमेश बबलू समेत क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।