{"_id":"69bd3d50b3cf0d0aed0f34f6","slug":"video-hastinapur-allegations-of-re-encroachment-on-freed-government-land-action-demanded-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर में कब्जामुक्त भूमि पर दोबारा कब्जे का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर में कब्जामुक्त भूमि पर दोबारा कब्जे का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी मुनेश कुमार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर वन विभाग पर सरकारी भूमि को अवैध रूप से ठेके पर देने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, गंगा नदी के नाम दर्ज सरकारी भूमि, जिसे प्रशासन द्वारा कब्जामुक्त कर वन विभाग को सौंपा गया था, उसे कथित मिलीभगत से भूमाफियाओं को खेती के लिए दे दिया गया है, जहां इस समय फसल खड़ी है।
बताया गया कि मनोहरपुर, बधवी, हादीपुर और लालपुर गांवों की लगभग 1200 हेक्टेयर भूमि खातौनी में जलमग्न भूमि के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर पहले भी बाहरी भूमाफियाओं का कब्जा था, जिसे हटाने के लिए ग्रामीणों को न्यायालय का सहारा लेना पड़ा था।
आरोप है कि 2023-24 में कब्जा हटने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा दोबारा भूमि को ठेके पर दे दिया गया।
शिकायतकर्ता ने अवैध फसल को कुर्क कर भूमि को पुनः सरकारी कब्जे में लेने की मांग की है। साथ ही अन्य ग्रामीणों ने भी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।